Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में जल संरक्षण की पहल, 19 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

Summer Express , गुरुग्राम | शहर और आसपास के गांवों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने 19 तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना शुरू की है। निगम क्षेत्र में पहले 74 तालाबों की पहचान की गई थी, जिनमें से 55 तालाबों का विकास कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब शेष बचे तालाबों को भी पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन तालाबों की सफाई कर उनमें जमी गाद को निकाला जाएगा और साफ पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा तालाबों में सीवर या गांवों की गंदगी जाने से रोकने के लिए विशेष प्रबंध भी किए जाएंगे।

तालाबों के आसपास सौंदर्यीकरण के तहत फुटपाथ ट्रैक बनाए जाएंगे और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। इससे न केवल तालाबों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को स्वच्छ और हराभरा सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा।

नगर निगम के अनुसार इन परियोजनाओं को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसियों को सौंपा जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी दी जा चुकी है और जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि तालाबों को बरसाती नालों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि वर्षा के पानी का संचयन हो सके और पूरे साल तालाबों में पानी बना रहे। इससे भूजल स्तर को रिचार्ज करने में भी मदद मिलेगी।

नगर निगम के जेई अखलाक के अनुसार धनवापुर, बजघेड़ा, धनकोट, कादीपुर, मैदावास और सराय अलावर्दी गांवों में तालाबों के विकास कार्य पहले से चल रहे हैं। वहीं उल्लावास और भोंडसी गांव के तालाबों की सफाई और मरम्मत के लिए भी मंजूरी दी जा चुकी है।

नगर निगम के जेई हिमांशु ने बताया कि एजेंसियों के चयन के बाद कार्य तेजी से शुरू कर दिए जाएंगे। निगम का लक्ष्य मानसून से पहले सभी परियोजनाओं को पूरा करना है, ताकि वर्षा के पानी का अधिकतम उपयोग किया जा सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक तालाब के विकास और जीर्णोद्धार पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तालाबों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.