Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में खातों के फ्रीज होने पर विजिलेंस की अपील

summer express, चंडीगढ़ | राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े कथित बैंकिंग फ्रॉड मामले की जांच के दौरान कई बैंक खातों को अस्थायी रूप से फ्रीज किए जाने को लेकर आमजन से अपील जारी की है। जांच एजेंसी ने कहा है कि जिन खाताधारकों को लगता है कि उनका खाता इस मामले से किसी प्रकार से संबंधित नहीं है और गलती से फ्रीज किया गया है, वे अपना पक्ष ब्यूरो के समक्ष रख सकते हैं।

एसीबी के अनुसार संबंधित व्यक्ति या फर्म विजिलेंस ब्यूरो के टोल-फ्री व्हाट्सएप नंबर 9417891064 पर अपना लिखित प्रतिवेदन भेज सकते हैं। ब्यूरो ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त शिकायतों और प्रतिवेदनों की गंभीरता से जांच की जाएगी और 48 घंटे के भीतर संबंधित व्यक्ति को की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

जांच एजेंसी ने यह भी स्वीकार किया है कि मामले में आरोपियों की ओर से कई बार भ्रामक और अधूरी जानकारी दी गई, जिससे जांच की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के टालमटोल और गलत जवाबों के कारण जांच में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहाली के सेक्टर-117 निवासी मनीष जिंदल को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले हरियाणा के पंचायत विभाग से जुड़े एक सुपरिंटेंडेंट की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी थी, हालांकि अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मनीष जिंदल इस कथित बैंकिंग फ्रॉड की साजिश तैयार करने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था। जांच में यह भी आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों से करोड़ों रुपये नकद और कीमती सामान लिया था।

डिजिटल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के दौरान वह मुख्य आरोपी रिभव ऋषि और अभय के लगातार संपर्क में था। उसके बैंक खाते में भी कुछ संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी के परिजनों को भी सूचना दे दी है। बताया गया है कि आरोपी के कुछ रिश्तेदार पंचकूला के सेक्टर-21 में रहते हैं। जांच एजेंसी अब रिमांड के दौरान उससे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.