Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में वायरल बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार

Summer Express, भिवानी |  मार्च का पहला सप्ताह बीतते ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण जिले में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।

मेडिकल कॉलेज की फिजिशियन ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाती है जबकि दिन में धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार और बैक्टीरियल संक्रमण के मामले बढ़ जाते हैं। कई लोग सुबह-शाम की ठंड में पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं पहनते और खानपान में भी लापरवाही बरतते हैं, जिससे वे संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। जब तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक वायरल बुखार के प्रमुख लक्षणों में गले में खराश, ठंड लगना, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, थकान, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द तथा आंखों का लाल होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

सीनियर फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता के अनुसार दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर वायरल फीवर के मामलों को बढ़ा रहा है। वायरल संक्रमण से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और संक्रमण तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकता है।

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के इस दौर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पौष्टिक भोजन करें और ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से बचें। दोपहिया वाहन चलाते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से गर्म कपड़े पहनाएं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.