Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस भेजकर फंसाया युवक, एजेंट पर 5 लाख ठगी का केस

यमुनानगर | विदेश भेजने के नाम पर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को रूस भेज दिया और वीजा बढ़वाने का वादा कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में न तो वीजा बढ़वाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव राजपुरा निवासी तलविंद्र कौर ने बताया कि उनके पति तलविंद्र सिंह विदेश जाकर काम करना चाहते थे। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात पंजाब के पटियाला निवासी एजेंट पलविंद्र सिंह से हुई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह तलविंद्र सिंह को रूस भेजकर वहां किसी अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवा देगा।

एजेंट की बातों पर विश्वास कर उन्होंने उससे संपर्क किया। आरोप है कि एजेंट ने तलविंद्र सिंह का केवल एक महीने का वीजा लगवाकर उन्हें रूस भेज दिया। विदेश भेजने के दौरान एजेंट ने यह भी आश्वासन दिया था कि वह समय रहते उनका वीजा बढ़वा देगा।

शिकायत के अनुसार अब तलविंद्र सिंह का वीजा समाप्त हो चुका है। जब इस संबंध में आरोपी एजेंट से संपर्क किया गया तो उसने वीजा बढ़वाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि वीजा बढ़वाने के नाम पर एजेंट पहले ही पांच लाख रुपये ले चुका है। वीजा खत्म होने के बाद से उनका पति रूस में फंसा हुआ है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट पलविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.