Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश  में फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 9 से 11 मार्च के दौरान कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कई इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसी तरह तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर, अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

बिहार में भी आने वाले दिनों में मौसम बदलने के संकेत हैं। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को पटना जिले में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने बिहार के 32 जिलों के लिए आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों में गरज के साथ बारिश की प्रबल संभावना है, जबकि दक्षिण-पूर्वी बिहार के कई जिलों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी बिहार के पांच और उत्तर-पूर्वी बिहार के सात जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि बुधवार तक यह असर उत्तर बिहार के 14 जिलों तक फैल सकता है।

वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इन क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 10 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 11 मार्च को केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

हालांकि दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हीटवेव का असर भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान के पिलानी में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बाड़मेर और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 39 से 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम होने से धूप की तीव्रता भी अधिक महसूस की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम...

मौत से पहले लिखी दो वसीयतें, हाई कोर्ट ने दोनों पर उठाए सवाल

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े करीब 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतक की ओर से मृत्यु से कुछ दिन पहले बनाई गई दोनों वसीयतों को संदिग्ध माना है। अदालत ने कहा कि जब वसीयतकर्ता गंभीर रूप से बीमार हो और...

लालजीत भुल्लर के पिता और पीए की जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक की जमानत याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की ओर से अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.