Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त,15 दिन में बसों-वैन की विशेष जांच के निर्देश

ऊना, राकेश -: जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। प्रशासन ने सभी स्कूल बसों और वैन के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं तथा अगले 15 दिनों के भीतर विशेष जांच अभियान चलाने को कहा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत जारी किए गए हैं।आदेशों के अनुसार सभी स्कूल बसों और वैन में वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी होगा। निरीक्षण के दौरान इन दस्तावेजों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल वाहनों के चालक प्रशिक्षित होने चाहिए और उनके पास परिवहन वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा बच्चों को ले जाते समय वाहन में सहायक या परिचालक की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।सभी स्कूल बसों और वैन में अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स, आपातकालीन निकास, सही तरीके से काम करने वाले दरवाजे, उचित बैठने की व्यवस्था और स्पीड गवर्नर जैसे सुरक्षा उपकरण होना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहनों में ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और निर्धारित गति सीमा का पालन करना होगा।

उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल वाहनों के आगे और पीछे स्पष्ट रूप से “स्कूल बस/वैन” लिखा हो तथा वाहन पर स्कूल का नाम और संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किया जाए।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) और जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर स्कूल बसों और वैन की जांच करें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर उपायुक्त कार्यालय को सौंपें। इसके बाद भी नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।यदि जांच के दौरान कोई स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ चालान, वाहन जब्ती या संचालन पर रोक जैसी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और अन्य लागू प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

प्रशासन ने पुलिस विभाग को भी स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इन सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.