Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में स्कूल बस हादसा: घायल बच्ची ने PGI जाते समय तोड़ा दम, प्रशासन सख्त

समर एक्सप्रेस /ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल हो गई थीं। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ के PGI रेफर किया गया था।लेकिन दुर्भाग्यवश PGI पहुंचने से पहले ही रास्ते में घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को वापस ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।विधायक ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बातचीत कर सभी निजी स्कूल बसों की जांच कराने की बात कही है।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निजी स्कूलों की बसें सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

नारी शक्ति वंदना नहीं, “बीजेपी शक्ति वंदना बिल”: मंत्री जगत नेगी का केंद्र पर तीखा हमला

शिमला, संजू-:संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा लगातार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए निशाना साध रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत नेगी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा पलटवार किया है।...

भीषण गर्मी का असर तेज: पारा 45 डिग्री के करीब, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

Summer Express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और कई इलाकों में पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में रविवार को सफदरजंग मौसम केंद्र...

हिसार CIA इंचार्ज पवन कुमार पर महिला के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Summer express,हिसार  | हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले के बाद अब उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना, धमकी,...

फैमिली आईडी गलती से बुजुर्ग महिला का राशन बंद, 11 महीने से परेशान

Summer express,करनाल  | हरियाणा के करनाल जिले में परिवार पहचान पत्र में हुई बड़ी तकनीकी गलती ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रहीसा की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है। पिछले 11 महीनों से उनका राशन कार्ड बंद पड़ा है और वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन अब तक समस्या का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.