Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में व्यापारी पर लूट का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Summer Express, करनाल | हरियाणा के करनाल में रेलवे रोड पर एक व्यापारी पर लूट का प्रयास किया गया। बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उन्होंने व्यापारी की टांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-33 निवासी संजय अरोड़ा रेलवे रोड पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं। वह अपना कार्यालय बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके बैग में लैपटॉप के साथ करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा हुआ था और उसने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि अन्य तीन युवक पैदल ही संजय अरोड़ा के पास आए। आरोपियों ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की।

व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने अपने साथी से चाकू निकालने के लिए कहा। इस पर संजय अरोड़ा ने हाथ में पकड़े टिफिन से बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच एक आरोपी ने उनकी टांग पर चाकू से वार कर दिया।

चोट लगने के बावजूद व्यापारी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटती देख चारों बदमाश मौके से भाग निकले।

घटना के बाद घायल व्यापारी को उनके साथियों ने तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संजय अरोड़ा ने बताया कि उनके बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये सुरक्षित बच गए। उनका कहना है कि अगर वह विरोध नहीं करते तो बदमाश नकदी लेकर आसानी से फरार हो सकते थे। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.