Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में ACB का छापा :  5000 लेते रजिस्ट्री क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा

Summer Express, चरखी दादरी | हरियाणा के चरखी दादरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए कर्मचारी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि वह जमीन की रजिस्ट्री पर लगी आपत्ति हटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

मामले में शिकायतकर्ता गांव छपार निवासी प्रीतम ने एसीबी को सूचना दी थी। प्रीतम को अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी, लेकिन कार्यालय में आपत्ति लगाकर प्रक्रिया को रोक दिया गया और उसे आगे बढ़ाने के लिए पैसे मांगे गए।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी रोहतक की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रोहतक शुगर मिल की एमडी और एचसीएस अधिकारी श्वेता सुहाग की निगरानी में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान आरोपी क्लर्क को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आम लोगों से अपील की जाती है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.