Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गेहूं का नया MSP घोषित, किसानों को प्रति क्विंटल 160 रुपये अधिक

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा में रबी सीजन 2026 के लिए गेहूं की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया गया है। इस बार किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में प्रति क्विंटल 160 रुपये अधिक कीमत मिलेगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026 के लिए गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल था। नए एमएसपी के लागू होने से प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

गेहूं खरीद की तैयारियों और लक्ष्य को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग भी सक्रिय हो गया है। इसी संबंध में शनिवार को विभाग के मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मंडियों में खरीद व्यवस्था, भंडारण और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

सरकार का कहना है कि गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से किए जाएंगे, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि बढ़ी हुई एमएसपी दर से उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.