Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महंगाई के बीच उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को राहत, 613 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Summer Express, नई दिल्ली | बढ़ती महंगाई और वैश्विक हालात के बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ी राहत दी है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद इस योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा, जिससे उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर करीब 613 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। इसके बीच केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब 913 रुपये तक पहुंच गई है।

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को पहले की तरह 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। इसका मतलब है कि सामान्य उपभोक्ताओं की तुलना में इस योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर काफी कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

साल 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत अब तक देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मिल चुका है। सरकार सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करती है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलती है।

सरकार ने गैस आपूर्ति को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं है। मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिफाइनरियों ने गैस उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है, ताकि बाजार में आपूर्ति प्रभावित न हो।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर की अनावश्यक खरीदारी से बचें। वहीं, जो लोग इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा गुरुद्वारा विवाद में सिख संगत का थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस पर युवकों को हिरासत में लेने का आरोप

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में समागम के दौरान हुए विवाद को लेकर रविवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा थाना के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे कुछ सिख युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि विवाद के दौरान...

पलवल में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। नेशनल हाईवे-19 पर होडल के हसनपुर चौक फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे...

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, 15 अगस्त तक डीए-एरियर पर फैसला नहीं तो अक्टूबर में होगा आंदोलन

Summer express, धर्मशाला (राहुल चावला)। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों, दो डीए किस्तों और बकाया...

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंचीं दर्शन की कतारें

Summer express, ऊना (राकेश शर्मा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों के बीच दर्शन के लिए लगी कतारें ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रावण अष्टमी मेले के शुरू होने से पहले ही चिंतपूर्णी में मेले जैसा माहौल नजर आने लगा है। बड़ी...

पीरनिगाह प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, अनु बाला बोलीं महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

Summer express, ऊना (राकेश)। पीरनिगाह मंदिर प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के कथित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु बाला ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने मीडिया के सामने महिलाओं को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.