Facebook-f Youtube X-twitter

मध्य पूर्व तनाव के बीच हिमाचल में एलपीजी को लेकर सरकार ने दी राहत

समर एक्सप्रेस /शिमला -:मध्य पूर्व के देशों के बीच जारी सैन्य तनाव को लेकर देशभर में रसोई गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और फिलहाल किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति जारी है।हाल के दिनों में कुछ क्षेत्रों में आशंकाओं के कारण उपभोक्ताओं द्वारा जरूरत से पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे वितरण व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने लोगों से संयम बनाए रखने और अनावश्यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है।

शिमला में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर कुछ असर देखा गया है। इसके बावजूद निजी और सरकारी अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश में लगभग 15 हजार व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों की जरूरत के अनुसार वितरित किया जा रहा है। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से प्रभावित होकर जल्दबाजी में गैस बुकिंग न करें और धैर्य बनाए रखें।साथ ही सभी जिलाधीशों को प्रतिदिन ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.