Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना पहुंचे अचानक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू,हेलिपैड पर रुककर हुए रवाना

ऊना, राकेश -:जिला ऊना के पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का हेलीकॉप्टर अचानक उतर गया। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से वहां मौजूद लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तुरंत पुलिस ग्राउंड पहुंच गया और आवश्यक व्यवस्थाएं संभाली गईं।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ समय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संक्षिप्त बातचीत भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री दोबारा हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा को छोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर से झलेड़ा पहुंचे थे। उन्हें छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे निकल गए।मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.