Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में एचसीएस अधिकारियों की पीएआर अब ऑनलाइन होगी दर्ज

Summer Express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2025–26 की पीएआर राज्य के इंट्रानेट पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज की जाए।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार एचसीएस अधिकारियों की पीएआर वेबसाइट intrahry.gov.in पर ऑनलाइन भरी जाएगी और इसे 31 दिसंबर 2026 तक अंतिम रूप देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्ड और निगमों के प्रमुखों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों को पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए एचआरएमएस में उपलब्ध अपने पेयी कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। सत्यापन के लिए मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) या स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड कर भी प्रमाणीकरण किया जा सकेगा।

निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकारियों को 31 मई तक अपना स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद रिपोर्टिंग प्राधिकारी को 31 जुलाई तक मूल्यांकन पूरा करना होगा, जबकि रिव्यूइंग प्राधिकारी 30 सितंबर तक इसकी समीक्षा करेंगे। अंतिम स्वीकृति देने वाले प्राधिकारी को 31 दिसंबर 2026 तक रिपोर्ट को अंतिम रूप देना होगा।

सरकार ने यह भी तय किया है कि 40 वर्ष से अधिक आयु के एचसीएस अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी और स्व-मूल्यांकन के साथ मेडिकल रिपोर्ट का सारांश भी अपलोड करना होगा।

नई प्रणाली के तहत कार्य निष्पादन का मूल्यांकन 1 से 10 के पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें कार्य प्रदर्शन, व्यक्तिगत गुण और कार्यात्मक दक्षता को शामिल किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है तो रिपोर्ट स्वतः अगले स्तर पर भेज दी जाएगी, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.