Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कमर्शियल सिलिंडर संकट से शादियों, होटल और कैटरिंग कारोबार पर बढ़ा दबाव

Summer Express,चंडीगढ़। शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब शादी समारोहों, होटल और कैटरिंग कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। सिलिंडर न मिलने के कारण कैटरर्स और परिवारों को मजबूरन शादियों और अन्य समारोहों का मेन्यू छोटा करना पड़ रहा है। इस स्थिति से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के करीब 450 कैटरर्स और 200 होटल कारोबारी इस समस्या से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

कमर्शियल सिलिंडर की कमी के चलते शादियों में भोजन तैयार करना कठिन हो गया है। शादी समारोहों में एक साथ कई प्रकार के व्यंजन और स्नैक्स बनाए जाते हैं, जिसके लिए गैस सिलिंडर की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में आयोजक परिवारों को अब मेहमानों के लिए तय किए गए व्यंजनों की संख्या कम करनी पड़ रही है। यदि यही हालात कुछ दिनों तक बने रहे तो शादियों और अन्य कार्यक्रमों से फास्ट फूड और स्नैक्स स्टॉल पूरी तरह खत्म होने की आशंका जताई जा रही है।

सिलिंडर की कमी के कारण कैटरर्स, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने कई ऑर्डर लेने से भी इनकार करना शुरू कर दिया है। सामान्य तौर पर करीब 200 लोगों के एक छोटे शादी समारोह में भोजन तैयार करने के लिए लगभग चार गैस सिलिंडर की आवश्यकता होती है। कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण आयोजनों में गैस का उपयोग करना मुश्किल हो गया है, जबकि घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के तहत संभव नहीं है।

होटल दावत-ए-प्लाजा के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शादियों और समारोहों के लिए भोजन तैयार करने में उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई ठोस विकल्प फिलहाल उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि होटल में ठहरने वाले मेहमानों को भी भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। रसोई में बनने वाले अधिकांश व्यंजन बंद करने पड़े हैं और कारोबार लगभग दाल-रोटी तक सीमित हो गया है। चाय और कुछ हल्के नाश्ते के लिए इंडक्शन का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन यह केवल सीमित जरूरतों को ही पूरा कर पाता है।

जीएम कॉन्टिनेंटल होटल के प्रबंधक रंजन पुरी ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल की रसोई बंद करने की स्थिति बन गई है। तंदूर और भट्टी चलाना संभव नहीं रहा है। शादी, जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों के लिए लोग पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन मेन्यू तैयार न कर पाने के कारण उन्हें मना करना पड़ रहा है। यहां तक कि होटल में ठहरने वाले मेहमानों की खान-पान से जुड़ी मांग भी पूरी करना कठिन हो गया है।

मोहित कैटर्स के संचालक अजय कुमार ने बताया कि सिलिंडर की किल्लत का उनके काम पर गंभीर असर पड़ा है। फिलहाल उनके पास लकड़ी और डीजल की भट्टी का विकल्प है, लेकिन इन पर सभी प्रकार के व्यंजन तैयार नहीं किए जा सकते। डोसा, टिक्की-चाट, चाउमीन, पाव भाजी, मंचूरियन और स्प्रिंग रोल जैसे कई स्नैक्स तुरंत तैयार करने पड़ते हैं, जिनके लिए अलग-अलग गैस सिलिंडर की जरूरत होती है। इसी कारण अब वे ऐसे स्टॉल लगाने से मना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें करीब 15 ऑर्डर छोड़ने पड़े हैं।

कमर्शियल सिलिंडर की कमी का असर ईंधन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। कारोबारी प्रदीप कुमार के अनुसार सिलिंडर की समस्या के कारण लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ गई है। जिले में इनकी मांग करीब 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ी है। फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन मांग बढ़ने के कारण आने वाले समय में इनके दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बाजार में लकड़ी 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम और कोयला 30 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.