Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर किडनैपिंग केस: 5 करोड़ फिरौती में से 2.10 करोड़ बरामद, तीन आरोपी जेल भेजे

Summer Express, झज्जर। जिले के बेरी क्षेत्र के गांव बरानी से  हुए आठ वर्षीय मासूम हुनरजीत के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान अब तक कुल 5 करोड़ रुपये की फिरौती में से 2 करोड़ 10 लाख 63 हजार 400 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कंसाला निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू, उसका साला मनीष और साथी गोविंद शामिल हैं। तीनों का पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले भी पुलिस आरोपियों से 1 करोड़ 12 लाख 90 हजार 500 रुपये की राशि बरामद कर चुकी थी।

ताजा कार्रवाई में मुख्य आरोपी मोनू के कब्जे से 92 लाख 69 हजार 900 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, वारदात में सहयोग करने के बदले मिले 5 लाख रुपये गोविंद से बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस अपहरण कांड में शामिल दो अन्य आरोपी मंजीत और विश्वजीत उर्फ विन्नी अभी भी फरार हैं। एसटीएफ के मुताबिक विश्वजीत कंसाला का रहने वाला घोषित अपराधी है और उस पर पहले से आसन गांव के एक व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

जांच में सामने आया है कि इस वारदात की साजिश मोनू और उसके दोस्त मंजीत ने मिलकर रची थी। मोनू का साला मनीष, जो पीड़ित परिवार के वेटनरी कॉलेज में कार्यरत है, ने घर की रेकी करने के साथ-साथ परिवार से जुड़ी अंदरूनी जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी।

बताया गया है कि  स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने घर के पास से आठ वर्षीय हुनरजीत का अपहरण कर लिया था। बाद में परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने के बाद बच्चे को रोहतक आईएमटी के पास छोड़ दिया गया था। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.