Facebook-f Youtube X-twitter

पत्नी को गले लगाकर ट्रेन के आगे लेटा होमगार्ड, दोनों की दर्दनाक मौत

Summer Express, झज्जर। रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। जिला मुख्यालय पर तैनात एक पुलिस अधिकारी के स्टाफ में शामिल होमगार्ड जवान ने अपनी पत्नी को गले लगाकर मदार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गांव जौंधी निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार और उसकी 24 वर्षीय पत्नी हिमांशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील उस समय चार दिन की छुट्टी पर था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील अपनी पत्नी के साथ जौंधी और गुढ़ा गांव के पास रेलवे फाटक के निकट पहुंचा। उसने बाइक फाटक के पास खड़ी कर दी। जब मदार एक्सप्रेस वहां से गुजरने वाली थी, तब दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। ट्रेन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बाद में ट्रेन को थोड़ा पीछे किया गया और युवक का शव नीचे से निकाला गया।

घटना के बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही, जिसके चलते पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हो पाया था। इस दौरान मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि हिमांशी को पहले से परेशान किया जा रहा था। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संत सुरहेती सहित कई स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे।

परिजनों के अनुसार सुनील और हिमांशी घर से यह कहकर निकले थे कि हिमांशी की पेशाब की नलकी बदलवाने अस्पताल जा रहे हैं। हालांकि रेलवे फाटक से कुछ दूरी पहले ही उन्होंने नलकी निकालकर फेंक दी थी। जौंधी गांव से घटना स्थल की दूरी करीब 10 से 12 किलोमीटर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुनील और हिमांशी की शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी। सात महीने पहले ही हिमांशी ने एक बेटी को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि हिमांशी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थी और इसी वजह से वह काफी तनाव में रहती थी। दो दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को उसकी बुआ के पास भेज दिया गया था।

रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.