Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंधवाड़ी लैंडफिल बना गुरुग्राम के लिए बड़ी चुनौती, निगम पर 6.3 करोड़ का जुर्माना

Summer Express,गुरुग्राम। शहर के बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरा प्रबंधन में लापरवाही अब नगर निगम गुरुग्राम पर भारी पड़ रही है। पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निगम पर अब तक 6.3 करोड़ रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया है। यह जुर्माना मुख्य रूप से कचरे के उचित निस्तारण में कमी और लैंडफिल साइट से जुड़े प्रदूषण के मामलों को लेकर लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार अप्रैल 2020 से नगर निगम पर हर महीने 10 लाख रुपये का पर्यावरण मुआवजा लगाया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सितंबर 2025 तक की जुर्माना राशि जमा कर दी गई है, जबकि अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक की बकाया राशि 20 मार्च 2026 तक जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट को लेकर पिछले कई वर्षों से पर्यावरणीय चिंताएं सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने कई बार यहां से निकलने वाले लीचेट, दुर्गंध और भूजल प्रदूषण को लेकर शिकायतें उठाई हैं। इन्हीं शिकायतों और निरीक्षण रिपोर्टों के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम को पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। नियमों में कमी पाए जाने पर अप्रैल 2020 से हर महीने जुर्माना लगाया जा रहा है।

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2023 में यहां 30.43 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का आकलन किया गया था। इसके बाद शहर से लगातार नया कचरा भी यहां पहुंचता रहा। जनवरी 2023 से फरवरी 2026 तक कुल 53.55 लाख मीट्रिक टन कचरा साइट पर पहुंच चुका है।

हालांकि इस दौरान कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया भी जारी रही और अब तक 36.28 लाख मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस किया जा चुका है। इसके बावजूद 28 फरवरी 2026 तक करीब 17.27 लाख मीट्रिक टन कचरा अभी भी प्रोसेस होना बाकी है, जो नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 और 2024 में कचरा प्रोसेसिंग की गति अपेक्षाकृत बेहतर रही, लेकिन 2025 में इसमें काफी गिरावट आई। पूरे वर्ष 2025 में केवल 2.32 लाख मीट्रिक टन कचरा ही प्रोसेस किया जा सका। वहीं 2026 के पहले दो महीनों में अभी तक कोई कचरा प्रोसेस नहीं किया गया है, जिससे लैंडफिल साइट पर कचरे का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

नगर निगम के एक्सईएन संदीप सिहाग के अनुसार बंधवाड़ी साइट पर जमा लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए चरणबद्ध योजना पर काम किया जा रहा है। मशीनरी और संसाधनों को बढ़ाने के साथ कचरे की प्रोसेसिंग तेज करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि निगम का लक्ष्य जनवरी 2027 तक साइट पर जमा पुराने कचरे का निस्तारण कर देना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.