Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल की राजनीति में ‘तीसरे मोर्चे’ पर बोले कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्ष  , कहा– भाजपा पर पड़ेगा सीधा असर

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश की राजनीति में चर्चा में आए ‘तीसरे मोर्चे’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश की राजनीति में दो ही प्रमुख दल सक्रिय हैं, लेकिन यदि तीसरा मोर्चा आकार लेता है तो उसका सीधा असर भाजपा के वोट बैंक पर पड़ेगा। उनका मानना है कि इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा।

राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान विनय कुमार ने कहा कि इस नए मोर्चे में शामिल होने वाले अधिकतर लोग पहले भाजपा से जुड़े रहे हैं। ऐसे में अगर यह समूह चुनावी मैदान में उतरता है, तो भाजपा के वोटों में सेंध लगना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार मजबूत है और पार्टी अपने सिद्धांतों और नीतियों के आधार पर जनता के बीच लगातार मजबूत हो रही है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने बताया कि सूची लगभग तैयार हो चुकी है और इसे पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है।

विनय कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवाओं के उत्साह के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिला और ब्लॉक स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों की पहचान कर ली है और संगठन स्तर पर रणनीति भी तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विनय कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की, जिसमें विनय कुमार भी ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।जन्मदिन के मौके पर केक काटकर खुशी मनाई गई और एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विनय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशभर से मिले शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ही उनका परिवार है और पार्टी के साथ मिलकर प्रदेश के विकास के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.