Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात अपराधियों ने भाटी के कार्यालय के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद उन्होंने मौके पर 50 लाख रुपये की फिरौती का पर्चा भी छोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में शराब के ठेके पर फायरिंग करते हुए अपराधियों ने इलाके में सक्रिय सभी शराब ठेकों में 10 प्रतिशत साझेदारी की मांग की। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधी फायरिंग करते दिख रहे हैं।दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इन फायरिंग की घटनाओं के कारण आईएमटी क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल कायम है।इससे स्थानीय लोग परेशान हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

महिला बिल पर सत्ती का हमला,ऊना में बीजेपी ने पंचायतीराज चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

ऊना,राकेश-:ऊना में भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में सतपाल सिंह जो ऊना सदर से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में जिले भर के पदाधिकारियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.