Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 10 रुपये की थाली जारी रहेगी, एलपीजी आपूर्तिसामान्य होने से राहत

Summer Express, फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में श्रमिकों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोइयों को बड़ी राहत मिली है। वाणिज्यिक एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य होने के बाद अब 10 रुपये में मिलने वाली थाली बंद होने का खतरा टल गया है।

शहर में अलग-अलग स्थानों पर 20 से अधिक सामाजिक संस्थाएं बेहद रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराती हैं। इन रसोइयों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5 हजार से अधिक लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट खाना दिया जाता है। इनमें ज्यादातर फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक और जरूरतमंद लोग शामिल होते हैं।

पिछले कुछ समय से वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कमी के कारण इन रसोइयों पर संकट मंडरा रहा था। हालांकि अब गैस की आपूर्ति सामान्य होने के आदेश के बाद संस्थाओं ने राहत की सांस ली है।

एनआईटी क्षेत्र में दौलतराम धर्मशाला के सामने ‘सीता की रसोई’ चलाने वाले महेंद्र ने बताया कि उनके यहां रोजाना करीब 700 से 800 लोग खाना खाने आते हैं और सभी को 10 रुपये में थाली दी जाती है। गैस की कमी के दौरान संस्था के सदस्य आपस में सिलिंडर साझा करके किसी तरह रसोई का संचालन कर रहे थे। अब आपूर्ति सामान्य होने से राहत मिली है।

इसी तरह सेक्टर-22 श्मशान घाट के पास सस्ती थाली की रसोई चलाने वाले सीके राय के अनुसार उनके यहां रोजाना करीब 1000 लोग भोजन करते हैं। गैस सिलिंडर की कमी के कारण रसोई संचालन को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब आपूर्ति बहाल होने से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

वहीं संभावित संकट को देखते हुए बल्लभगढ़ अनाज मंडी में संचालित अटल कैंटीन के प्रबंधकों ने एहतियात के तौर पर पांच बड़े इंडक्शन चूल्हे भी खरीद लिए हैं। उनका कहना है कि यदि भविष्य में गैस की कमी होती है तो इन चूल्हों पर ही भोजन तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.