Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों का बड़ा खुलासा, एसीबी ने जुटाया पूरा डाटा

Summer Express, फरीदाबाद | जिले में पिछले दस वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां विकसित होने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में फरीदाबाद में कुल 1017 अवैध कॉलोनियां बसाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह जांच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर की जा रही है। अदालत ने अवैध कॉलोनियों से संबंधित एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। यह याचिका गुरुग्राम निवासी अशोक मुंजाल की ओर से दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां बस रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिले में पिछले दस वर्षों में विकसित हुई अवैध कॉलोनियों का पूरा डाटा तैयार कर लिया है। साथ ही उन अधिकारियों की सूची भी मांगी गई है, जो उस समय संबंधित विभागों में तैनात थे और जिनकी जिम्मेदारी अवैध कॉलोनियों को विकसित होने से रोकने की थी। यह पूरी रिपोर्ट अधिकारियों के नामों के साथ हाई कोर्ट में पेश की जाएगी।

एसीबी के पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि कॉलोनियों से संबंधित आंकड़े तैयार हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभागों से जिम्मेदार अधिकारियों की सूची अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके लिए दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक करीब 500 अवैध कॉलोनियां ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में विकसित हुई हैं। इसके अलावा पृथला, आईएमटी, बसंतपुर, पल्ला, सेहतपुर, अगवानपुर, ददसिया, टिकावली और वजीरपुर जैसे इलाकों में भी बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां बसाई गईं। इन क्षेत्रों में 300 से अधिक कॉलोनियों के विकसित होने की जानकारी सामने आई है।

ग्रामीण और एचएसवीपी के अधीन आने वाले क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों को रोकने की जिम्मेदारी जिला नगर योजनाकार (इन्फोर्समेंट) की होती है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में यह जिम्मेदारी नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ पर होती है। इन अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने, तोड़फोड़ करने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का अधिकार होता है।

हाई कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को सात अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इनमें पिछले दस वर्षों में बसाई गई अवैध कॉलोनियों की संख्या, उस समय तैनात अधिकारी, सरकार को हुए राजस्व नुकसान का आकलन, अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए उठाए गए कदम, कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी के कारण तथा दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति और अंतिम परिणाम शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.