Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 5 वर्षीय बच्चे की मौत

Summer Express, कुरुक्षेत्र |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना लाडवा-पिपली रोड पर मथाना गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर हुई, जहां मजदूरी करने वाले परिवार का बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उसके पिता मिथुन मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के महसाना गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले करीब पांच महीनों से अपने परिवार के साथ मथाना गांव के पास स्थित अश्वनी अरोड़ा के जीएम ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। मिथुन अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ वहीं रहकर काम करता था। राजकुमार परिवार में तीसरे नंबर का बच्चा था।

परिजनों के अनुसार घटना के समय मिथुन,  ईंट-भट्टे पर काम कर रहा था, जबकि राजकुमार पास ही मिट्टी में खेल रहा था। कुछ देर बाद वह शौच के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय वह पास में बने पानी से भरे गड्ढे के पास हाथ धोने गया, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

काफी देर तक बच्चे के वापस न आने पर परिवार को चिंता हुई। पिता मिथुन ने अपने बड़े बेटे को राजकुमार को ढूंढने के लिए भेजा, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान आसपास खेल रहे बच्चों में से एक ने बताया कि राजकुमार पानी से भरे गड्ढे में गिर गया है। यह सुनते ही परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे तुरंत मथाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना सदर थानेसर के जांच अधिकारी एएसआई बलराम ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मजदूर परिवार हर साल ईंट-भट्टे के सीजन में काम करने के लिए यहां आता है और कुछ दिनों बाद अपने गांव लौटने की तैयारी में था। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.