Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में 36 लाख की अफीम बरामद, तीन महिलाओं सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Summer Express, यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5.914 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद अफीम की कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

सोमवार को डीएसपी राजीव मिगलानी ने प्रेसवार्ता में बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर खारवन रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान बिहार के मोतिहारी जिले के इजरानवादा गांव निवासी नाजरा खातून और तूफान को गिरफ्तार किया गया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह नशीला पदार्थ रामपुर कंबोयान निवासी जुल्फकार और मुजाफ्त निवासी प्रमिला को सप्लाई किया जाना था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिकोनी चौक पर छापेमारी कर जुल्फकार और प्रमिला को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी जुल्फकार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। वहीं नाजरा खातून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जगाधरी शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.