Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में ‘खाना काश्त’ जमीन की रजिस्ट्री साढ़े चार महीने से बंद

Summer express, सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले में ‘खाना काश्त’ श्रेणी की जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया पिछले साढ़े चार महीनों से ठप पड़ी है। ऑनलाइन पोर्टल पर इस श्रेणी की जमीन के पंजीकरण का विकल्प उपलब्ध न होने के कारण जमीन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

दरअसल, राज्य सरकार ने एक नवंबर से जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया था। इसके बाद करीब 10 से 12 दिनों तक पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया चली। सामान्य खेवट नंबर वाली जमीनों का डाटा तो पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया, लेकिन ‘खाना काश्त’ श्रेणी की जमीन के लिए कोई विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया।

इस तकनीकी कमी के कारण जिले में इस श्रेणी की जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी रजिस्ट्रियां पूरी तरह रुक गई हैं। पिछले साढ़े चार महीनों से जमीन मालिक रजिस्ट्री न होने की शिकायतें अधिकारियों के पास दर्ज करा रहे हैं।

करीब दो महीने पहले सरकार ने सभी जिलों से ‘खाना काश्त’ श्रेणी की जमीन का विस्तृत ब्योरा मांगा था। सिरसा प्रशासन ने लगभग 15 दिन पहले इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है, लेकिन अभी तक पोर्टल पर संबंधित विकल्प अपडेट नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

कई जमीन मालिकों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पहले जमीन खरीदने के लिए अग्रिम राशि दे दी थी और रजिस्ट्री की तारीख भी तय हो गई थी। लेकिन पोर्टल पर विकल्प उपलब्ध न होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। इससे खरीदार और विक्रेता दोनों ही आर्थिक और कानूनी उलझनों में फंस गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ मामलों में जमीन बेचने के बाद दूसरी जगह जमीन खरीदने की योजना भी अटक गई है, क्योंकि रजिस्ट्री पूरी न होने के कारण पूरी रकम का लेनदेन नहीं हो पा रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सरकार ‘खाना काश्त’ श्रेणी को खत्म कर इसे चौथे कॉलम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब तीन से चार प्रतिशत जमीन इस श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पोर्टल पर नया विकल्प अपडेट होगा, रजिस्ट्री की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.