Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अचानक हिमपात से मनाली में अफरातफरी, अटल टनल के पास 1,000 से ज्यादा वाहन फंसे

समर एक्सप्रेस,कुल्लू, -:रविवार शाम पर्यटन स्थल मनाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक हुई बर्फबारी ने सैकड़ों पर्यटकों को परेशानी में डाल दिया। अटल टनल रोहतांग के पास भारी हिमपात के कारण 1,000 से अधिक वाहन रास्ते में फंस गए। सड़क पर मोटी बर्फ जमने से कई गाड़ियां फिसलने लगीं, जिसके बाद मनाली पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकालना शुरू किया।

दोपहर बाद बदला मौसम, सड़कों पर बढ़ी फिसलन

रविवार दोपहर बाद लाहौल घाटी और मनाली के कई पर्यटन स्थलों पर मौसम अचानक बदल गया। कुछ ही समय में अटल टनल के साउथ पोर्टल और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई और सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। दिन में बर्फ देखने लाहौल की ओर गए पर्यटक वापसी के दौरान फिसलन भरी सड़कों में फंस गए, जिससे टनल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश शुरू की।

भारी बर्फबारी से 150 से अधिक सड़कें बंद

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के सात जिलों—चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण 150 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं।मार्ग बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ काम कर रही हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से काम में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.