Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशनरों का फूटा गुस्सा, हमीरपुर में प्रदर्शन; 30 मार्च को विधानसभा घेराव की चेतावनी

हमीरपुर, अरविन्द -:लंबे समय से लंबित एरियर और अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान में देरी से नाराज पेंशनरों का आक्रोश सोमवार को हमीरपुर में खुलकर सामने आया। विभिन्न विभागों के पेंशनरों ने शहर के गांधी चौक पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में करीब 18 विभागों के पेंशनर शामिल हुए, जिन्होंने सरकार पर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पेंशनरों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से उन्हें मिलने वाले कई भत्ते और एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे पेंशनरों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक की कई देनदारियां अभी भी सरकार के पास लंबित हैं।पेंशनरों ने आरोप लगाया कि कई विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन भी नहीं मिल रही है। विशेष रूप से एचआरटीसी के पेंशनरों को नियमित भुगतान न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ कॉर्पोरेट क्षेत्र के पेंशनरों को तो पेंशन मिलना भी बंद हो गया है, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हजारों पेंशनर वर्षों से अपने एरियर का इंतजार कर रहे हैं। उनका दावा है कि करीब साढ़े तीन हजार पेंशनर ऐसे हैं जो अपनी लंबित देनदारियों का भुगतान मिलने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है।प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए इन लंबित लाभों पर निर्भर हैं। किसी को अपने बच्चों की शादी करनी है तो किसी को घर का निर्माण करना है, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण उनके परिवारों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 30 मार्च को प्रदेश भर के पेंशनर शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए विभिन्न जिलों में तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.एस. ढटवालिया ने कहा कि पेंशनरों ने अपने सेवा काल में प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने ही अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लंबित एरियर और भत्तों का भुगतान करना चाहिए। प्रदर्शन के अंत में पेंशनरों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.