Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश थमी तो निखर उठी धौलाधार, सफेद चादर में लिपटे पहाड़ों के बीच दिखा हल्के रंगों में इंद्रधनुष

धर्मशाला, राहुल -: जिला मुख्यालय धर्मशाला में रविवार से लगातार हो रही बारिश और धौलाधार की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी सोमवार शाम करीब 2  बजे के बाद थम गई। बारिश रुकते ही मौसम साफ हो गया और आसमान में हल्का इंद्रधनुष भी दिखाई दिया। मौसम साफ होने के बाद धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई बेहद खूबसूरत नजर आईं। साफ आसमान और बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखते ही बन रहा था।बारिश थमने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली। साफ मौसम के चलते धौलाधार की चोटियों पर जमी ताजा बर्फ दूर से ही चमकती दिखाई दे रही थी, जिससे पूरे क्षेत्र की खूबसूरती और बढ़ गई।

वहीं दिल्ली से दो दिन पहले धर्मशाला घूमने पहुंची पर्यटक शिखा ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिस कारण उन्होंने वापस दिल्ली लौटने का मन बना लिया था। लेकिन किसी ने उन्हें थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब मौसम साफ होने के साथ ही एक तरफ सूरज निकल आया है और सामने बर्फ से ढके पहाड़ भी दिखाई दे रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत नजारा पेश कर रहे हैं।शिखा ने कहा कि अगर मौका मिले तो वह दिल्ली वापस जाने की बजाय धर्मशाला में ही रुकना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस समय काफी गर्मी है, जबकि धर्मशाला का मौसम बहुत सुहावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर मंगलवार को बारिश नहीं होती है तो वह ट्रैकिंग के लिए भी जाएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.