Facebook-f Youtube X-twitter

पत्नी को ट्रेन के सामने धक्का देकर फरार हुआ पति, 13 साल के बेटे ने देखी वारदात

Summer Express, मुंबई |  मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात का चश्मदीद कोई और नहीं, बल्कि आरोपी का 13 वर्षीय बेटा है, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 42 वर्षीय राजू गुप्ता के रूप में हुई है, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। घटना के बाद वह अपने छोटे बेटे को साथ लेकर फरार हो गया और सूरत पहुंच गया, जहां से सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजू और उसकी पत्नी पुष्पा के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। झगड़े बढ़ने पर पुष्पा ने पहले भी मुलुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ समय पहले वह अपने बड़े बेटे के साथ उत्तर प्रदेश चली गई थी, लेकिन परिवार के समझाने पर 14 मार्च को फिर मुंबई लौट आई।

मुंबई लौटने के बाद भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। घटना वाले दिन पुष्पा अपने भाई और बड़े बेटे के साथ स्टेशन पर थी, जहां से उसे रिश्तेदार के यहां जाना था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद फिर बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजू गुप्ता अपने छोटे बेटे के साथ स्टेशन पहुंचा और पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक की बात कही, तो गुस्से में आकर उसने उसे चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। हादसे में पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वंगांव होते हुए सूरत भाग गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस घरेलू विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.