Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, सरकार की उपलब्धियों पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष के नेता  जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली और तीन साल के कार्यकाल पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने भाषणों में लगातार केंद्र सरकार को कोस रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के पास जनता को बताने के लिए ठोस उपलब्धियां नहीं हैं और पूरा भाषण आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रहा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते चार साल में सरकार कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। प्रदेश में नई योजनाओं का अभाव रहा और कई संस्थान बंद कर दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य पर कर्ज बढ़कर करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद विकास कार्य नजर नहीं आ रहे। ठेकेदारों को लेकर भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार पर ठेकेदारों को खुश करने के आरोप लगाए जाते हैं, जबकि उस समय बनाए गए भवन जनता की मांग और विधायकों की सिफारिश पर बने थे। विपक्ष ने सवाल उठाया कि जिन उद्देश्यों के लिए ये भवन बनाए गए थे, वर्तमान सरकार उन्हें पूरा क्यों नहीं कर रही और कई संस्थानों को बंद क्यों किया गया।

ऑडीआई  अधिकारियों के मुद्दे पर भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाना चाहिए था और यह भी सवाल उठाया कि विस्तार के बाद उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गईं, क्या उन्होंने उन्हें ईमानदारी से निभाया।

राजनीतिक माहौल पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे किसी तनाव में नहीं हैं, बल्कि मुख्यमंत्री खुद चिंता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर ही मंत्री यह कह रहे हैं कि सरकार बनने का श्रेय किसी और को जाता है, यहां तक कि उपमुख्यमंत्री की भूमिका को लेकर भी बयानबाजी हो रही है।

सदन में ड्रेस कोड के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। विपक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सादगी और भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिधान पहनने चाहिए, जिससे अनुशासन झलकता है। साथ ही उन्होंने ड्रेस कोड से जुड़े नियम और कार्रवाई की भी स्पष्टता की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि ड्रेस कोड के संबंध में ज़्यादा कड़ाई की आवश्यकता नहीं है। अगर ड्रेस हिमाचली संस्कृति को दिखाते हों, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

विधायक निधि और विशेषाधिकार प्रस्ताव (Privilege Motion) का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने सरकार पर सदन में गलत जानकारी पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि इस पर क्या कार्रवाई होगी, यह देखना होगा। सेवा विस्तार (Extension) के मुद्दे पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए और कहा कि कई अधिकारियों को अनावश्यक रूप से विस्तार दिया जा रहा है, जो प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। कुल-मिलाकर विधानसभा सत्र में विपक्ष ने सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की कोशिश की और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत दिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.