Facebook-f Youtube X-twitter

केवल सरकार का विरोध जताने के लिए गलत तथ्य पेश कर रहे नेता प्रतिपक्ष – मुख्यमंत्री

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बहाने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, तो अब सीएम  सुखविंदर सिंह ने सदन के बाहर जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की आंतरिक गुटबाजी के चलते नेता विपक्ष तनाव में है और केवल सरकार का विरोध जताने के लिए गलत तथ्य पेश कर रहे हैं.

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रकृति खेती योजना के तहत सरकार ने इस वर्ष फसलों की खरीद शुरू की है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं पर भी तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हिमकेयर में 1000 करोड़ और सहारा योजना में 202 करोड़ खर्च किए, जबकि पूर्व सरकार ने हिमकेयर में में केवल 202 करोड़ खर्च किए. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण विपक्ष प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रहा और नेता प्रतिपक्ष तनाव में हैं. साथ ही, पूर्व सरकार पर 1000 करोड़ रुपये की लागत से अनुपयोगी भवन बनाने और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए. आर्थिक मुद्दों पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को 70,000 करोड़ रुपये आरडीजी  और जीएसटी   मुआवजे के रूप में मिले, जबकि वर्तमान सरकार को केवल 17,000 करोड़ मिले हैं।राजनीतिक दृष्टि से मुकदमे दर्ज करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी की आय 10 लाख है और कमाई एक करोड़ दिखाई जाती है, तो उसके स्रोत की जांच जरूरी है।

विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम मुद्दों पर स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से तैनात ओडीआई  अधिकारियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं और इस पर आज शाम तक कार्रवाई हो जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड मामले पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार ने किसी विशेष प्रकार की ड्रेस अनिवार्य नहीं की है, केवल शालीन कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि 2021 के पुराने निर्देशों को ही लागू किया गया है और अधिकारियों को सोशल मीडिया पर अनावश्यक गतिविधियों से बचने को कहा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.