Facebook-f Youtube X-twitter

यमुनानगर में अवैध प्लास्टिक यूनिट पर छापा, तीन घंटे की कार्रवाई के बाद फैक्ट्री सील

यमुनानगर, समर न्यूज ब्यूरो -:यमुनानगर के रटौली रोड स्थित शंकर विहार इलाके में अवैध रूप से संचालित एक प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते (CM फ्लाइंग) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब तीन घंटे तक चली इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें भी शामिल रहीं।

जांच के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के चलाई जा रही थी। हैरानी की बात यह रही कि यूनिट के बाहर कोई पहचान बोर्ड तक नहीं लगाया गया था, जिससे उसकी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश साफ नजर आई। अंदर वेस्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग का काम किया जा रहा था, जहां प्रदूषण से संबंधित नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा मानकों का भी घोर उल्लंघन पाया गया। वहां न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद थे और न ही आग से बचाव के इंतजाम। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। मौके पर मौजूद मुंशी महेंद्र ने अधिकारियों को बताया कि मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद मालिक न तो वहां पहुंचा और न ही फोन पर संपर्क में आया।सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र के बीच संचालित हो रही थी। प्लास्टिक प्रोसेसिंग से निकलने वाला जहरीला धुआं और रासायनिक तत्व आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

सीएम  फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यूनिट के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। साथ ही पर्यावरण से जुड़े नियमों का भी गंभीर उल्लंघन सामने आया है। फिलहाल फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, फरार फैक्ट्री मालिक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.