हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी और बाबा रामदेव ने किया योग

कुरुक्षेत्र | आज 21 जून को दुनियाभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी भव्य आयोजन हुए। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग गुरु बाबा रामदेव ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने बाबा रामदेव का जताया आभार

योग सत्र के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर लाखों लोग योग को एक महापर्व की तरह मना रहे हैं। मैं योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव का आभार प्रकट करता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली।”

योग को लेकर की गईं कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि:

  • कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए विशेष हॉल का निर्माण किया जाएगा।
  • प्रदेश के विश्वविद्यालयों में ‘योग लेखन प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत श्रेष्ठ लेखकों को हर साल राज्यस्तरीय पुरस्कार मिलेगा।
  • अभी तक राज्य में 883 योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं, इस साल और 100 नई योगशालाएं शुरू की जाएंगी।
  • सभी सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • 40 नए योग कोच नियुक्त किए जाएंगे।
  • प्रदेश के सभी कॉलेजों में आज से 5 मिनट का ‘योग ब्रेक’ अनिवार्य रूप से शुरू किया जाएगा।

अन्य जिलों में भी हुए आयोजन

राज्य भर में अलग-अलग जिलों में भी योग दिवस पर आयोजन हुए। हिसार में पूर्व विधायक सावित्री जिंदल ने कुर्सी पर बैठकर योग करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.