हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक, अगले तीन दिन बरसेंगे बादल, 13 जिलों में यलो अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी से राहत देने वाली बारिश का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज से प्री-मानसून की सक्रियता शुरू हो जाएगी और आगामी तीन दिनों तक कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। बाकी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

मानसून जल्द हरियाणा में दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून सामान्य से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आमतौर पर हरियाणा में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 28 जून के आसपास राज्य में प्रवेश करने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश की बौछार

  • 75 से 100% बारिश की संभावना: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल
  • 50 से 75% तक बारिश के आसार: जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
  • 25 से 50% तक बारिश की संभावना: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद

आगामी दो दिन का अनुमान

  • रविवार (कल): पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
  • सोमवार: पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश हो सकती है। जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में केवल बूंदाबांदी की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.