Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा DGP अजय सिंघल ने 700 अधिकारियों संग की समीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने पदभार ग्रहण करते ही राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए निर्णायक पहल करते हुए पहली बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रदेशभर के लगभग 700 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें पुलिस आयुक्त, रेंज आईजी, जिलों के SP और STF अधिकारी प्रमुख थे।

तीन घंटे चली इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में DGP सिंघल ने सभी जिलों की जमीनी स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक जिले को ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध “एक्शन प्लान” तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को मानक प्रारूप प्रदान किया गया।

DGP सिंघल ने कहा, “हर जिले की समस्याएं अलग हैं, समाधान भी उसी अनुरूप होना चाहिए।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ SP स्तर के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर फील्ड में आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और ईमानदार पुलिसिंग पर जोर दिया गया। DGP ने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी और अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करनी होगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा पुलिस से उच्च स्तर की कार्य संस्कृति और परिणामोन्मुखी कार्य की अपेक्षा रखते हैं। मुख्यमंत्री ने अपराध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को पूर्ण सहयोग और फ्री हैंड दिया है, जिससे अधिकारी निर्भीक होकर कानून के अनुसार कार्रवाई कर सकें।

साथ ही, DGP सिंघल ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं के निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक मजबूत, संवेदनशील और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया ताकि नागरिकों को संतोषजनक समाधान मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.