Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में खैर चोरी मामले में दो DFO निलंबित, वन मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

Summer Express,पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में खैर के पेड़ चोरी मामले को लेकर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। वन मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल समीक्षा बैठक के बाद दो डीएफओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबित अधिकारियों में डीएफओ (वाइल्ड लाइफ) राजेंद्र प्रसाद डांगी और डीएफओ (टेरिटोरियल) विशाल कौशिक शामिल हैं। इससे पहले वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुरजीत और दरोगा रघुविंद्र को भी निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने रघुविंद्र को एसआईटी के माध्यम से गिरफ्तार किया है।

समीक्षा बैठक में विभागीय लापरवाही और संभावित मिलीभगत के संकेत मिलने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। निलंबित अधिकारियों को जांच पूरी होने तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

एसआईटी ने अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। जांच के दायरे में और भी अधिकारी आ सकते हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई होने की संभावना है।

उधर, थाना रायपुररानी पुलिस ने खैर पेड़ों के सौदे में कथित ठगी के मामले में महंत कृष्णानंद उर्फ अश्वनी कुमार (61) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने साथी अमित कुमार के साथ मिलकर खैर पेड़ों की कटाई के नाम पर करीब 10 लाख रुपये हड़प लिए।

शिकायतकर्ता हर्षित सिंगला के अनुसार, आरोपियों ने यह तथ्य छुपाया कि संबंधित जमीन हाईकोर्ट में विचाराधीन है और उस पर कटाई की अनुमति नहीं है। नकद और चेक के माध्यम से राशि देने के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो आरोपियों ने कथित रूप से धमकियां भी दीं।

एसएचओ प्रीतम सिंह और जांच अधिकारी धनीराम ने बताया कि आरोपित को 24 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है। पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि ठगी की रकम हरिद्वार और नीलकंठ क्षेत्र में रखी गई है, जिसे जल्द बरामद किया जाएगा। उसके साथी अमित कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.