Facebook-f Youtube X-twitter

बीजेपी ने हिमाचल बजट को कहा दिशाहीन, कर्मचारियों की सैलरी कटौती पर आपत्ति

Summer Express,शिमला |  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में विधानसभा में पेश किए गए बजट पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी का कहना है कि इस बजट में जनता के लिए कोई नई योजना शामिल नहीं की गई है और चुनावी वायदों का जिक्र भी नहीं किया गया। बीजेपी ने इसे केवल आंकड़ों का खेल बताते हुए बजट पेश करने की रस्म पूरी करने का प्रयास बताया है।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि जिन लोगों ने सरकार बनाने के लिए अपनी उम्मीदें और आशीर्वाद दिए थे, वे अब इस बजट के चलते असंतुष्ट और चिंतित महसूस कर रहे हैं। खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बजट दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि पहली बार हिमाचल प्रदेश में उनकी सैलरी में कटौती की गई है।

बीजेपी ने इस बजट को दिशाहीन और विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं दिखाता। उनका कहना है कि बजट केवल आकड़ों का ब्रह्मजाल फैलाने तक सीमित रह गया और इसमें जनता को राहत या नई योजनाओं का कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है। पार्टी ने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों और आम जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बजट में आवश्यक सुधार किए जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.