Facebook-f Youtube X-twitter

डबवाली पुलिस ने बठिंडा के बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 गिरफ्तार

Summer express,सिरसा | सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने बठिंडा के एक शातिर बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चमकौर सिंह, गुरविंदर सिंह और गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी चोरी की बाइक करते थे और तीसरे आरोपी को बेचते थे।

डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया कि डबवाली निवासी सतीश मेहता की बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले की जांच में इंस्पेक्टर देवीलाल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की बाइक और एक स्कूटी बरामद की हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही नशा तस्करी, आबकारी, वाहन चोरी, झगड़े और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। चमकौर सिंह के खिलाफ थाना भुच्चो मंडी बठिंडा में मोटरसाइकिल चोरी का मामला, दो आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। गुरजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, कार स्नेचिंग और झगड़े के मामले दर्ज हैं। वहीं, गुरविंदर सिंह के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई बाइकें डबवाली और बठिंडा के विभिन्न स्थानों से बरामद हुई हैं। इसमें 19 फरवरी को बस अड्डा मंडी से बजाज प्लेटिना, 10 मार्च को बोम्बे अस्पताल से स्प्लेंडर प्लस, 13 मार्च को मीना बाजार से यामाहा अल्फा और 18 मार्च को चौटाला रोड से एचएफ डीलक्स बाइक शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली से भी दो बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने को दें ताकि ऐसे गिरोहों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और वाहन चोरी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.