हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं, 2032 तक सभी को OPS लाभ : मुख्यमंत्री  सुक्खू

Karuna
2 Min Read
Summer Express - हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं, 2032 तक सभी को OPS लाभ : मुख्यमंत्री  सुक्खू

Summer Express,शिमला | हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि राज्य में कोई आर्थिक संकट नहीं है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वर्ष 2032 तक सभी सरकारी कर्मचारियों को ओपन पेंशन स्कीम (OPS) का लाभ मिलेगा।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उठाए गए वित्तीय संकट के दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बजट का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की गई है, केवल छह महीने के लिए वेतन भुगतान स्थगित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर गलत आंकड़े प्रस्तुत करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उन्होंने सही आंकड़े पढ़े होते, तो प्रदेश की वास्तविक स्थिति अलग दिखाई देती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्ष सहयोग करने के लिए तैयार है, तो इसका अर्थ है कि उनकी आपत्ति के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में यह भी घोषणा की कि सोलन और कुल्लू जिलों के अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में 28 करोड़ रुपये से कम में उच्च गुणवत्ता वाली मशीनें खरीदी जाएंगी, जिससे मरीजों को आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

सीएम ने विपक्षी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह देखना होगा कि कौन सी सरकार बेहतर कार्य कर रही है — वह जो 17 हजार करोड़ रुपये की आरडीजी से प्रदेश चला रही है, या वह जो पहले 76 हजार करोड़ रुपये के ऋण का दुरुपयोग कर रही थी।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू का यह बयान विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के भविष्य को लेकर स्पष्टता प्रदान करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *