Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में प्रशिक्षण दौरान पेड़ गिरने से राजस्थान के जवान की मौत

Summer express, कुल्लू | शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। राजस्थान के 23 वर्षीय प्रशिक्षु रंगरूट राम सैनी की तेज आंधी के दौरान गिरते पेड़ के नीचे आने से मौत हो गई। वह राजस्थान पुलिस के गांव साखुन, तहसील डूडू, जयपुर के निवासी थे और वर्तमान में शमशी कैंप में प्रशिक्षण ले रहे थे।

इस समय कुल 494 रंगरूट एसएसबी शमशी केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन्डोर क्लास के दौरान ब्रेक के बाद प्रशिक्षु शौचालय आदि के लिए बाहर जा रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी आई और एक बड़ा पॉपलर का पेड़ जड़ से उखड़कर राम सैनी के ऊपर गिर गया।

हादसे में जवान के सिर, पेट और दाहिनी टांग पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसबी अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

एसएसबी शमशी के सहायक कमांडेंट जिया लाल सहित राजस्थान पुलिस के अधिकारी और जवान घटनास्थल पर मौजूद थे। मृतक के साथी रंगरूट पंकज मालव सहित अन्य लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए। मृतक के स्वजनों को दूरभाष के माध्यम से हादसे की सूचना दे दी गई है और वे कुल्लू के लिए रवाना हो चुके हैं।

शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू, मदनलाल कौशल ने की है और घटना की जांच तेज़ कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.