Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

थाने से लापता युवक अमन की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

Summer express,अंबाला | अंबाला कैंट के हिम्मतपुरा निवासी अमन की मौत का मामला अब भी उलझा हुआ है। 21 मार्च सुबह तीन बजे से 23 मार्च रात नौ बजे तक युवक के साथ क्या हुआ, इसका स्पष्ट विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने थाने में लाने और छोड़ने के बीच की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

अमन का शव अंबाला-जगाधरी हाईवे पर नाइट फूड स्ट्रीट कैंट के पास मिला। मृतक के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, अंबाला कैंट थाना में तैनात ड्यूटी ऑफिसर एसआई मोहन लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। अमन पेशे से इलेक्ट्रिशियन था।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार अभी जारी है। परिवार का आरोप है कि अगर अमन को थाने से ही उन्हें सौंपा जाना था, तो उसे उनके आने से पहले क्यों छोड़ दिया गया। मौत की ठोस वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मृतक के भाई प्रिंस ने आरोप लगाया कि अमन थाने से बाहर नहीं निकला, जबकि बाद में उसका शव बरामद हुआ। उनका कहना है कि अमन अपने दोस्त अशोक उर्फ निक्कू के साथ शराब पी रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने में रखा। हालांकि, परिवार को सूचना दी गई कि अमन को छोड़ दिया गया है।

परिवार का यह भी कहना है कि रात के समय थाने में उनके माता-पिता के साथ पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ियां तो निकलती दिखाई दे रही हैं, लेकिन अमन कहीं भी नजर नहीं आया। परिवार थाने के भीतर और बाहर की घटनाओं पर सवाल उठा रहा है और आरोप लगा रहा है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ हुई है।

मंजू निवासी हिम्मतपुरा ने थाना में शिकायत दी थी कि उनका बेटा अमन अपने दोस्त अशोक के साथ गया था। अशोक की मां अस्पताल में भर्ती थी और खाना देने के लिए दोनों गए थे। 22 मार्च को सुबह पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि अमन थाने में है। जब परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि उसे छोड़ दिया गया है, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा।

शव का पोस्टमॉर्टम कर वारिसों को सौंप दिया गया है और जांच के लिए विसरा लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.