Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे ‘विश्व मानव रूहानी केंद्र’ के सेवादार, निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना सहारा

Summer express, चिंतपूर्णी |  पावन चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान माता के दरबार में हाजिरी भरने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्री माई दास सदन में राहत की बड़ी खबर है। भक्तों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहाँ एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

संत बलजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में सेवा

विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा आयोजित यह शिविर संत बलजीत सिंह जी के ‘सेवा ही परम धर्म’ के मिशन को चरितार्थ कर रहा है। शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. सचिन ने बताया कि यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु का न केवल निःशुल्क चेकअप किया जा रहा है, बल्कि उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं।

हर नवरात्रि में 7 दिनों का विशेष प्रबंध

संस्था द्वारा चिंतपूर्णी में लगाया गया यह दूसरा शिविर है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि हर नवरात्रि मेले के दौरान यह सात दिवसीय शिविर नियमित रूप से लगाया जाएगा।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार

मेले की भागदौड़ और लंबी यात्रा के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए तुरंत और मुफ्त इलाज मिलना भक्तों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिविर का मुख्य उद्देश्य माता के भक्तों को स्वस्थ रखना और उनकी यात्रा को सुगम बनाना है। स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने संस्था के इस परोपकारी कार्य की जमकर सराहना की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.