Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत की सड़कों पर दौड़ेंगे ‘पिंक ऑटो’, महिलाएं संभालेंगी कमान

Summer Express,पानीपत। पानीपत में जिला सड़क सुरक्षा वाहन नीति की बैठक ,जिला सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शहर की सड़कों पर सुरक्षा और यातायात सुधार के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही शहर की सड़कों पर पिंक ऑटो दिखाई देंगे, जिन्हें प्रशिक्षित महिलाएं संचालित करेंगी। यह पहल महिलाओं को रोजगार के अवसर देने और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ. दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्ट हाउस तक सड़क विस्तार कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए।

बैठक में एनएच-44 पर कैमरे लगाने, सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी बैरियर लगाने और सड़क हादसों के आंकड़ों की समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर विजिबिलिटी की समस्या, इसराना में सर्विस रोड की खराब स्थिति और स्ट्रीट लाइट्स के बंद होने जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने इसराना फ्लाईओवर पर जल जमाव की समस्या का तुरंत समाधान करने और वहां निरीक्षण करने का आदेश भी दिया। उन्होंने डाहर टोल पर आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने और कार्य में देरी करने पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सीएमओ विजय मलिक और डीईओ राकेश बूरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेलगावी में घर में भीषण आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो गंभीर

summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी शहर के चवहतगल्ली इलाके में सोमवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा गणेश उत्सव के दौरान मार्केट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घर...

पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 17 सितंबर तक कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी हवाओं के मुकाबले मानसूनी हवाएं अभी प्रभावी बनी हुई हैं, जिसके चलते सितंबर का आधा महीना बीतने के बावजूद मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हुई हैं। मौसम विभाग...

बहादुरगढ़ के अस्पताल में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत, अचेत हालत में मिले थे दोनों

summer express, बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर के पास स्थित ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में तड़के दो कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अस्पताल परिसर में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सचिन...

अंबाला में रंजिश के चलते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

summer express, अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव कलालटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी...

श्रीलंका में समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी के इकलौते बेटे की मौत

summer express, हिसार। श्रीलंका में हुए समुद्री हादसे में हिसार के जिला अटॉर्नी सुनील कुमार परुथी के इकलौते बेटे समर्थ की मौत हो गई। 25 वर्षीय समर्थ दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। हादसा , समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हुआ। घटना में समर्थ के अलावा दो अन्य युवक भी समुद्र में डूब गए,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.