Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा पुलिस ने बादशाह के ‘टटीरी’ गाने से जुड़े 1,588 लिंक हटाए

Summer Express,चंडीगढ़ |  हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के विवादित गाने ‘टटीरी’ से जुड़े कुल 1,588 उल्लंघनकारी यूआरएल को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया है। यह कार्रवाई गाने में महिलाओं और नाबालिगों के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक लिरिक्स और विज़ुअल्स को लेकर दर्ज एफआईआर के बाद की गई।

पुलिस के अनुसार, YouTube से 525, Instagram से 967 और Facebook से 96 यूआरएल हटाए गए। हरियाणा पुलिस ने सभी प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गाने के सभी वर्जन, री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और रील्स हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि यह सामग्री महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थी, इसलिए इसे फैलने से रोका गया।

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और कड़ी कर दी है और ऐसे कंटेंट बनाने या साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गाने को लेकर पंचकुला में 6 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी। बादशाह पहले ही जांच में शामिल हो चुके हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी है। हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाने से संबंधित कोई भी नया कंटेंट अपलोड करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री को रोकने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.