माता चिंतपूर्णी के दरबार में अष्टमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़

Summer Express, विकास शर्मा  , चिंतपूर्णी (ऊना) |  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर वीरवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में दुर्गा अष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले के आठवें दिन सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर माता रानी के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े और पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस विशेष अवसर पर प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए माता के गर्भगृह में नारियल की बलि दी गई। मान्यता है कि अष्टमी के दिन माता के चरणों में नारियल अर्पित करना विशेष फलदायी होता है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विधिवत मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। हवन के समापन पर पूर्णाहुति डाली गई और श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अष्टमी के पावन मौके पर माता चिंतपूर्णी को 56 प्रकार के व्यंजनों (छप्पन भोग) का अर्पण किया गया, जिनमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, फल और मेवे शामिल रहे। माता रानी के दरबार को देश-विदेश के ताजे फूलों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालु भी अपने साथ तरह-तरह के भोग, चुनरी और नारियल लेकर माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर और कई कनक-दंडवत करते हुए मां के द्वार पहुंचे।

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। अष्टमी होने के कारण क्षेत्र में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे और उन्हें हलवा-पूरी का प्रसाद खिलाकर दक्षिणा भेंट की। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि इस दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...

गुरुग्राम में दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने अवैध हथियारों के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 3...

हरियाणा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने समयसीमा बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, मतदाता सूची का...

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.