Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना: अंबाला से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन का आरंभ

Summer express,अंबाला  | मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं ।  अंबाला के SDM, रेलवे एवं जीआरपी अधिकारी मौके पर इंस्पेक्शन में जुटे हुए हैं । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 तारीख को 4 बजे भारत गौरव नामक स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।  जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के किया जा रहे पुख्ता इंतजाम ।

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 28 मार्च को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से 28 मार्च को बाद दोपहर 4 बजे अम्बाला से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन जाएगी तथा यहां से अम्बाला, पंचकूला व यमुनानगर के श्रद्धालु जिन्होंने सरल पोर्टल पर पंजीकरण किया था वे यहां से अयोध्या यात्रा के लिए रवाना होंगे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए मैसेज कर दिया गया है।

रेलवे विभाग से आए अधिकारियों को स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था बारे, आईआरसीटीसी रेलवे से आए सम्बन्धित को ट्रेन से सम्बन्धित डैकोरेशन व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन में जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्य करने बारे, रेलवे जीआरपी से आए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था करने बारे, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 मार्च के दिन स्टेशन परिसर में हैल्प डैस्क की व्यवस्था करने बारे, स्टेशन परिसर से श्रद्धालुओं को ट्रेन में ले जाने के लिए वॉलंटियर्स की व्यवस्था करने  अम्बाला छावनी एसडीएम कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहें है ताकि जो भी व्यवस्थाएं कार्यक्रम के दृष्टिगत करनी है वे समय रहते होनी सुनिश्चित हो सके।

 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है। इसी कड़ी में अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन 28 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन यहां से कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत होते हुए दिल्ली के रास्ते होते हुए अयोध्या के लिए जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भारत गौरव नामक विशेष ट्रेन में 270 के लगभग यात्रियों की बुकिंग की गई है लेकिन प्रदेश सरकार की जांच के बाद कितने लोग इसमें सवार होंगे यह लिस्ट आनी बाकी है। 31 मार्च को यह ट्रेन अयोध्या से वापस अंबाला पहुंचेगी । वही उन्होने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से राज्य सरकार के अलावा रेलवे की GRP व RPF भी तैनात रहेगी ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.