Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या , डंकी के रास्ते पहुंचा था विदेश

Summer Express,राकेश कुमार शर्मा  , करनाल  |  करनाल जिले के समोर गांव से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। विदेश में बेहतर भविष्य की तलाश में गए एक युवा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया और हर आंख नम नजर आई।

विदेश में मेहनत कर रहा था परिवार का सहारा :

मृतक की पहचान चेतन शर्मा उर्फ लाखा के रूप में हुई है, जो साल 2024 में डंकी के जरिए करीब 7 महीने का लंबा और जोखिम भरा सफर तय कर अमेरिका पहुंचा था। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद उसे जॉर्जिया में एक स्टोर पर स्टोरकीपर की नौकरी मिली थी। परिवार के लिए वह एकमात्र सहारा बन चुका था और अपने सपनों को साकार करने में जुटा था।

मददगार स्वभाव से सबका चहेता बना चेतन :

चेतन अपने मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण गांव ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोगों के बीच खास पहचान रखता था। बताया जाता है कि वह विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता था। गांव में भी सामाजिक कार्यों में उसकी सक्रिय भागीदारी उसे हर दिल अजीज बनाती थी। उसने अपनी 12वीं की पढ़ाई दरड़ गांव के पास स्थित स्कूल से पूरी की थी।

कमरे में मारी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस :

मिली जानकारी के अनुसार, चेतन को उसके कमरे में गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके रूममेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

साथी 20 दिन पहले लौटा भारत, गांव में गहरा शोक :

गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के मुताबिक, चेतन के साथ समोर गांव का ही एक अन्य युवक भी रहता था, जो करीब 20 दिन पहले भारत लौट आया था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार लगातार प्रशासन से जानकारी जुटाने में लगा है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.