Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक: 19 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

Summer express, रोहतक  | रोहतक के महम चौबीसी के फरमाणा गांव में दो दिन से लापता 19 वर्षीय युवक मोहित का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर धड़ और गर्दन अलग-अलग दूरी पर पाए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरमाणा गांव निवासी वकील उर्फ बनिया ने शुक्रवार को अपने बेटे मोहित की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मोहित वीरवार शाम करीब छह बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह शादी में पैसे इकट्ठा करने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने शुक्रवार को पूरे दिन उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, क्योंकि शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर मिले। इसके बाद एफएसएल टीम और विशेषज्ञ डॉक्टर सरोज दहिया को भी मौके पर बुलाया गया।

महम थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.