Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में HRTC बस अनियंत्रित होकर खेतों में घुसी, 25 यात्री थे सवार

Summer express, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिलासपुर से धर्मशाला जा रही यह बस लदरौर-घंडालवी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और नाली पार करते हुए सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए निर्धारित रूट पर रवाना होती है। शनिवार को भी बस घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। जैसे ही बस घंडालवी के समीप पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ और वाहन सड़क किनारे बनी नाली को पार करते हुए खेतों में जा पहुंचा।

हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और जोरदार झटका लगने से कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई, हालांकि करीब 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.