Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में धान-चावल घोटाले की आशंका गहराई, इस्माइलाबाद राइस मिल पर उठे सवाल

Summer express,कुरुक्षेत्र |हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धान और चावल के स्टॉक में गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिहोवा के बाद अब इस्माइलाबाद स्थित एक राइस मिल में बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने दावा किया है कि हाल ही में हुई फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान मिल में करीब 90 गाड़ी चावल की कमी पाई गई है।

भाकियू चढूनी के प्रवक्ता राकेश बैंस ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पिराई के लिए भेजा गया धान मिल से गायब है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले प्रशासन द्वारा करवाई गई जांच में सामने आया कि मिल में जितना चावल होना चाहिए था, उतना स्टॉक मौजूद नहीं है। उनके अनुसार, मिल संचालक ने सरकार को सौंपे जाने वाले चावल में भारी गड़बड़ी की है।

इस मामले को लेकर किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत भी की। राकेश बैंस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होती, तो दोपहर 1 बजे किसान गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित होकर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।

उधर, पिहोवा की राइस मिलों में कथित ‘रिश्वतकांड’ का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 15-15 हजार रुपये लेकर क्लीन चिट देने की वायरल ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस पूरे मामले की जांच एसडीएम पिहोवा अनिल कुमार दून को सौंपी है। साथ ही डीएफएससी को निर्देश दिए गए हैं कि जांच से संबंधित सभी दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराए जाएं।

किसानों का कहना है कि एक ओर प्रशासन पारदर्शिता का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े स्तर पर चावल के स्टॉक में कमी सामने आना गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत करता है। भाकियू ने स्पष्ट किया है कि अब वे केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.